फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   विवाद में चला चाकू, सगे भाई घायल

विवाद में चला चाकू, सगे भाई घायल

Thu, 09 Aug 2018 12:49 AM IST
Updated Thu, 09 Aug 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
विवाद में चला चाकू, सगे भाई घायल
विंध्याचल। दीवानघाट के पास मंगलवार की रात शराब पिलाने को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद के दौरान चाकू बाजी हुई। इससे दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराते हुए घायलों को सीएचसी विंध्याचल पहुंचाया। घायलों की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मारपीट समेत अन्य आरोप में मुकदमा पंजीकृत किया है।
विज्ञापन

दीवानघाट निवासी बलमू वर्मा 22 साल तथा उसके बड़े भाई महेंद्र (28) का पिछले तीन दिनों से गांजा और शराब पिलाने को लेकर विवाद चल रहा था। मंगलवार की रात बबलू घाट पर गया था। इसी दौरान वहां कुछ लोग आ गए। जिससे फिर विवाद हो गया। परिवार का आरोप है कि मंगलवार की रात लगभग 11 बजे लगभग बीस की संख्या में लोग मेरे घर के बाहर आकर बलमू और महेंद्र को गाली देने लगे। इसमें से एक व्यक्ति वहां चाकू चलाने लगा। जिसमें महेंद्र और बलमू गंभीर रूप से घायल हो गए। डॉक्टरों के अनुसार बलमू की स्थिति गंभीर है। विंध्याचल थाना प्रभारी अविनाश चंद्र सिन्हा ने बताया कि मंगलवार की रात दीवानघाट के पास कुछ लोगों ने दो लोगों को धारदार हथियार से हमला किया है। मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed