फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   चोरों ने फिर बोला धावा, नगदी, जेवरात चोरी

चोरों ने फिर बोला धावा, नगदी, जेवरात चोरी

Sat, 05 Aug 2017 12:04 AM IST
Updated Sat, 05 Aug 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
चोरों ने फिर बोला धावा, नगदी, जेवरात चोरी

विज्ञापन
कैलहट। कैलहट बाजार और उसके आसपास के क्षेत्र में चोरों का आतंक है। चोर लगातार वारादत कर रहे हैं और पुलिस उन्हें पकड़ पाने में या चोरी रोकने में नाकाम साबित हो रही है। बीती रात पचेवरा में चोरों ने एक घर से हजारों के माल पर हाथ साफ कर दिया । चोर बक्से में रखे 11 हजार रुपये और जेवरात चुरा ले गए, वहीं दूसरे घर से एक मोबाइल फोन चोरों के हाथ लगा।

चुनार कोतवाली क्षेत्र के पचेवरा गांव में राधेश्याम विश्वकर्मा के घर में रात में 12 बजे परिजनों के सो जाने के बाद घर के पीछे से घुसे चोरों ने कमरे में रखा बक्सा और मोबाइल फोन उठा चुरा लिया।सुबह परिजनों ने बक्सा गायब देखा तो उन्हें चोरी होने की संदेह हुआ।थोड़ी देर बाद घर से सौ मीटर की दूरी पर धर्मदेव उपाध्याय के धान के खेत में बक्से का ताला टूटा व सामान बिखरा और उसमे रखे एक मंगलसूत्र,चांदी की पैंजनी और 11 हजार रुपये गायब मिले । वहीं गांव के ही निवासी लालजी के घर से चोर एक मोबाइल फोन चुरा ले गए। घटना की सूचना तत्काल 100 नंबर पर दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना के बारे में जानकारी की।क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने में पुलिस प्रशासन विफल नजर आ रही है। मालूम हो कि विगत पंद्रह दिनों में कैलहट व आसपास के गांवों में चोरी की चार घटनाएं हो चुकी हैं और पुलिस अभी तक एक भी घटना में चोरों को नहीँ पकड़ सकी है। कैलहट बाजार में अंग्रेजी शराब की दूकान में घुस कर चोरों ने दस हजार रुपये नगद और दो पेटी शराब चुरा लिया था। बाजार के ही निवासी ऊधम सिंह के घर में घुस कर चोरों ने दो मोबाइल फोन तथा उसी रात को शिवशंकर सिंह के घर से दो मोबाइल और कीमती वस्त्र चोरी हुआ। एक सप्ताह पूर्व चोरों ने पचेवरा गांव में देवानंद उपाध्याय के घर से तीन मोबाइल फोन और छह हजार रुपये नगदी चुरा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed