फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   दो सड़क हादसों में एक की मौत, नौ जख्मी

दो सड़क हादसों में एक की मौत, नौ जख्मी

Thu, 19 Apr 2018 11:52 PM IST
Updated Thu, 19 Apr 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
दो सड़क हादसों में एक की मौत, नौ जख्मी
पड़री। क्षेत्र के भरपुरा गांव के पास गुरुवार की भोर में किसी वाहन की चपेट में आने से महुआरी कला निवासी बब्बन पाल (38) की मौत हो गई। वहीं मोहनपुर पहाड़ी में तड़के दो बोलेरो की टक्कर में नौ लोग घायल हो गए। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

विंध्याचल थाना क्षेत्र के महुआरी कला का निवासी बब्बन पाल (38) पुत्र मुन्नीलाल पाल किसी के वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने गया था। वहां से गुरुवार की भोर में लौटते समय क्षेत्र के भरपुरा गांव के पास वह सड़क पार कर रहा था कि किसी वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पड़री पहुंचाया जहां से उसे मंडलीय अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

दूसरी घटना मोहनपुर पहाड़ी की है। क्षेत्र के मोहनपुर पहाड़ी के पास विवाह कार्यक्रम से भोर में लौट रहे दो बोलेरो आमने सामने से टकरा गए जिससे दोनों बोलेरो का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। दोनों बोलेरों में सवार लोगों में नौ लोग घायल हो गए। घायलों में गोली (28) पियुपर्वा थाना पडरी, अंकित (18) मलईयाकापुरा पड़री, साहिल (10) पड़री, धनंजय सिंह (16) भतवारी थाना हालिया, सुनील सिंह (18) विश्वनाथपुर देहात कोतवाली, सुदेश सिंह (44) मलईया का पूरा पड़री, विद्वान सिंह (45) निवासी अकसौली, अम्बिका सिंह (22) निवासी मलइयाका पूरा, विनय कुमार सिंह (24) पथरहा पड़री, तेज सिंह (21) पथरहा पड़री, विकास सिंह (34) शामिल हैं। पुलिस ने घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा जहां से तीन लोगों को सदर हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। चुनार की तरफ से आ रही बोलेरो पड़री थाना क्षेत्र के अकसौली गांव से बारात लेकर राबर्ट्सगंज गई थी। बोलेरो पियुपरवा अकसौली गांव निवासी ही रामजी की थी और चालक बोलेरो मालिक का बेटा गोली है। मिर्जापुर की तरफ से आने वाली बोलेरो थाना क्षेत्र के ही पथरहा गांव से बारात लेकर लालगंज गई थी और बारातियों को लेकर वापस लौट रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed