फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   महिला अपने बेटे के साथ मालगाड़ी के सामने कूदी। दोनों की मौत

महिला अपने बेटे के साथ मालगाड़ी के सामने कूदी। दोनों की मौत

Thu, 29 Mar 2018 01:07 AM IST
Updated Thu, 29 Mar 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
महिला अपने बेटे के साथ मालगाड़ी के सामने कूदी। दोनों की मौत
विंध्याचल। थाना क्षेत्र के शिवपुर रेलवे क्रासिंग के पास बुधवार की सुबह दस बजे 32 वर्षीया एक महिला ने अपने दो वर्षीय अबोध बालक के साथ मालगाड़ी के सामने कूद कर जान दे दी। हादसे की खबर लगते ही परिजन भाग कर घटना स्थल पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की तलाशी कराई तो महिला के पास से तीन पन्ने का सुुसाइड नोट तथा दस रुपया नकद मिला। जिसमें लिखा था उसके पति का किसी अन्य महिला से अवैध संबंध है जिसको लेकर उसका पति आए दिन उसे प्रताड़ित करता है। वह जीवन से तंग आकर यह कदम उठा रही है, ताकि मेरे पति को गलत कार्य करने की आजादी मिल सके । मूतका संगीता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति विनोद के विरुद्घ पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

विंध्याचल थाना क्षेत्र के वेदऊर शिवपुर गांव निवासिनी संगीता देवी (32) का अपने पति विनोद से उसके अवैध संबंध को लेकर काफी दिनों से विवाद हो रहा था। कई बार मना करने के बावजूद पति नहीं माना तो उसने बुधवार को अपनी इहलीला समाप्त करने जैसे बड़ा कदम उठा लिया। सुबह करीब दस बजे संगीता अपने पति और सास से कहा कि वह बेटे तीन वर्षीय बेटे कार्तिकेय के साथ मायके जा रही है, लेकिन मायके न जाकर संगीता सीधे शिवपुर रेलवे क्रासिंग पहुंची। वहां कुछ देर तक खड़ी रही। जैसे ही अप लाइन पर मालगाड़ी आते देखा बेटे को लेकर ट्रेन के सामने कूद पड़ी। संगीता की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि बालक कार्तिकेय घायल हो गया था। ग्रामीण पुलिस को सूचना देने के साथ ही बालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद विंध्याचल ले गए जहां उपचार के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed