फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   दूसरे दिन सात पदों के लिए किया नामांकन

दूसरे दिन सात पदों के लिए किया नामांकन

Thu, 14 Dec 2017 12:22 AM IST
Updated Thu, 14 Dec 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
दूसरे दिन सात पदों के लिए किया नामांकन

विज्ञापन
मिर्जापुर। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन संघ कार्यकारिणी चुनाव 2018 कार्यक्रम के तहत दूसरे दिन संघ परिसर में नामांकन फार्म बिक्री करने के साथ जमा करने का कार्य किया गया। दूसरे दिन छह फार्म विक्रय हुए जबकि विभिन्न पदों पर उम्मीदवारी के लिए सात फार्म जमा किए गए।

चुनाव अधिकारी कमलेश पाठक ने बताया कि जिसमें लेखानिरीक्षक पद हेतु जहीरूददीन, उपसचिव सामान्य पद हेतु अतुल कुमार त्रिपाठी, सदस्य कार्यकारिणी पद के लिए काशीनाथ सिंह, सदस्य कार्यकारिणी घनश्याम पांडेय व इंद्र बहादुर बिंद और सदस्य कार्यकारिणी में प्रेम भूषण तिवारी, राजीव पांडेय समेत कुल सात लोगों ने नामांकन किया। बताया कि पूर्व घोषित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 14 दिसंबर गुरूवार को दस से एक बजे तक सभी नामांकन फार्मों की जांच होगी। इस दौरान उम्मीदवार उपस्थित होकर अपने नामांकन पत्रों में मौजूद गलतियों को सुधार सकते हैं। बताया कि एक से चार बजे तक नामांकन फार्मों वापसी होगी। संघ परिसर में पहचान पत्र बनाने का कार्य किया जा रहा है। जिन संघ सदस्यों के पास संघ द्वारा जारी पहचान पत्र नहीं है। ऐसे सदस्य अपना पहचान पत्र अवश्य बनवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed