{"_id":"59aef5974f1c1b6d078b4709","slug":"61504638359-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक का रोशन दान काटकर अंदर घुसे चोर, फिर भी नहीं कर पाए चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंक का रोशन दान काटकर अंदर घुसे चोर, फिर भी नहीं कर पाए चोरी
Updated Wed, 06 Sep 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जिगना। गैपुरा-लालगंज मार्ग पर विंध्याचल थाना क्षेत्र के विजयपुर स्थित भारतीय स्टेट बैंक शाखा में चोरों ने सोमवार की रात पीछे की तरफ का रोशनदान काट कर चोरी का प्रयास किया लेकिन असफल रहे। शाखा प्रबंधक विपिन कुमार ने बताया कि कुछ भी चोरी नहीं गया है। संयोग था कि चोर पीछे की रोशन काट कर अभिलेख कक्ष तक ही सीमित रह गए। पुलिस को घटना की सूचना नहीं दी गई है ।
सूत्रों की माने तो मंगलवार को सुबह आठ बजे के करीब जब सफाई कर्मी अंदर सफाई करने के लिए ताला खोल कर घुसा तो तार व फाइल आदि इधर उधर फेंका देखा उसके होश उड़ गए। शोर मचाते वह बाहर भागा और बेहोश होकर गिर पड़ा। पास पड़ोस के लोग उसे उठा कर उसके घर ले गए। पानी का छींटा मार कर उसे होश में लाया गया तो उसके घटना के बारे में बताया। जानकारी होते ही लोगों ने घटना की सूचना अधिकारियों को दी। चोरों द्वारा सीसी कैमरा आदि का तार काट देने की भी बात बताई जा रही है।
विज्ञापन