फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   चार सौ वाहनों का किया गया चालान, छह सीज

चार सौ वाहनों का किया गया चालान, छह सीज

Thu, 10 Aug 2017 11:52 PM IST
Updated Thu, 10 Aug 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
चार सौ वाहनों का किया गया चालान, छह सीज
मिर्जापुर। शासन के निर्देश पर 28 जुलाई से 10 अगस्त तक बिना हेलमेट के बाइक चलाने वाले के विरुद्घ की जाने वाली कार्रवाई के तहत पुलिस ने गुरुवार को लगभग 400 वाहनों का चालान किया जबकि छह वाहन सीज किए गए। चालान किए गए वाहनों से 19 हजार 450 रुपया जुर्माना वसूला गया। चेतावनी दी कि दोबारा बिना हेलमेट के पकड़े जाने पर उनके वाहन को सीज कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


बता दें कि शासन ने बढ़ती सड़क दुर्घटना को देखते हुए 28 जुलाई से 10 अगस्त तक बिना हेलमेट के बाइक चलाने वाले के विरुद्घ अभियान चला कर कार्रवाई करने का निर्देश जारी किया था। शासन के निर्देश पर जिले की पुलिस जनपद में अभियान चला कर बिना हेलमेट के बाइक चलाने वाले लोगों के विरुद्घ कार्रवाई किया। पुलिस ने लगभग चार सौ वाहनों का चालान करते हुए छह वाहन स्वामियों के पास कोई कागजात नहीं मिलने पर उनकी गाड़ी सीज कर दी गई। वहीं यातायात पुलिस द्वारा 3800 रुपया जुर्माना वसूला गया जबकि जनपद पुलिस ने 15 हजार 665 रुपया जुर्माना वसूला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed