{"_id":"5c154ec6bdec2255cd11c477","slug":"51544900294-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां के साथ दो मासूम को जाना पड़ा जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मां के साथ दो मासूम को जाना पड़ा जेल
Updated Sun, 16 Dec 2018 12:39 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौरा। जमालपुर के औडी गांव में शिवा सिंह के हत्या की एक गुत्थी का खुलासा होते ही दो मासूम बच्चों को जेल भेज दिया गया। मासूम बच्चे इस गुनाह के कसूरवार नहीं थे। दरअसल, रिश्तेदार के कत्ल के आरोप में पुलिस ने आकांक्षा, रूबी, कुसुमलता व मोनी को कोर्ट में पेश किया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया। आकांक्षा व कुसुमलता के साथ ही उनके दो बच्चों को भी जेल जाना पड़ा।
पुलिस के अनुसार जमालपुर के औडी गांव निवासी शिवा सिंह की उसके रिश्तेदार सोनू व विनय ने छह दिसंबर को मारते पीटते हुए अपने घर के अंदर ले गए। आरोप है कि यहां घर में मौजूद आकांक्षा, रूबी, कुसुमलता व मोनी के साथ मिलकर शिवा की हत्या कर दी गई। मंगलवार शाम अहरौरा के छातों गांव के जंगल में शिवा की अधजली लाश बरामद हुई। शिवा की मां व पत्नी ने शिनाख्त की। इसके बाद पुलिस ने शिवा के हत्या के आरोप में चारो महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस शिवा की हत्या जमीन संबंधी विवाद से जोड़कर देख रही है। थानाध्यक्ष मनोज ठाकुर ने बताया कि आरोपी महिलाओं के साथ उसके छह साल से कम उम्र के बच्चों को इंसानियत के नजरिए से कानूनन जेल में रखा जा सकता है ताकि जेल में रहते हुए परिजन उसकी परवरिश कर सकें। छह साल से बड़े बच्चों को जेल में नहीं रखा जा सकता। उन्हें बाल सुधार गृह भेजना जरूरी होता है। आरोपी महिला के बच्चों का मेडिकल करवाकर उम्र का सर्टिफिकेट लिया जाएगा। बताते चलें कि आकांक्षा का बच्चा एक वर्ष का व कुसुमलता की सबसे छोटी बेटी डेढ़ माह की है।
विज्ञापन
मां के साथ दो मासूम को जाना पड़ा जेल