{"_id":"5c0d6276bdec2241c54d17f2","slug":"41544381046-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन लकड़हारों पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन लकड़हारों पर मुकदमा दर्ज
Updated Mon, 10 Dec 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
ड्रमंडगंज। वन क्षेत्र से लकड़ी काटकर बेचने के लिए ले जा रहे तीन लकड़हारों को पकड़कर वन क्षेत्राधिकारी ने रविवार को उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मुचलके पर छोड़ दिया। वन क्षेत्राधिकारी हलिया भाष्कर प्रसाद पांडेय टीम के साथ गश्त के चौरान वन रेंज ड्रमंडगंज के बबुराकला कंपार्टमेंट नंबर ग्यारह मडवा धनावल से लकड़ी काटकर रविवार की भोर साइकिल पर लादकर ले जा रहे तीन लोगों को पकड़ा। पूछताछ के दौरान पकड़े गए लकड़हारों नर्वदा निवासी गड़बड़ा राजा, गट्टू व राजेश निवासी मडवा धनावल ने बताया कि जंगल से लकड़ी काटकर बाजार बेचने के लिए ले जा रहे थे। तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मुचलके पर छोड़ दिया गया।
तीन लकड़हारों पर मुकदमा दर्ज