{"_id":"5c00333bbdec2241c2633c2e","slug":"41543516987-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ही परिवार के चार लोग चाय पीने से अचेत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक ही परिवार के चार लोग चाय पीने से अचेत
Updated Fri, 30 Nov 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के शादी बनकट गांव में गुरुवार सुबह साढ़े छह बजे चाय पीने से एक ही परिवार के चार लोग अचेत हो गए। जानकारी होने पर सभी को आनन फानन में जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। यहां उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। हालांकि अभी तक वह किस कारण से बेहोश हुए, इसका पता नहीं चल सका।
शादी बनकट गांव निवासी सुभाष की पत्नी राधिका (40) ने गुुरुवार सुबह साढ़े छह बजे चाय बनाकर अपने पति सुभाष और सास गीता (60) को दिया। कुछ देर बाद पहुंची बेटी प्रियंका (16), रिंकी (13), पूजा (10) को भी दिया। घटना के करीब आधे घंटे बाद बेटी प्रियंका, रिंकी, पूजा और राधिका को चक्कर आने लगा। उल्टी होने लगी। उसके पति सुभाष और सास गीता को कुछ नहीं हुआ। परिवार के चार लोगों की एक साथ अचानक तबीयत खराब होने पर परिजन हैरान हो गए और शोर मचाने लगे। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए। चार पीने से एक ही परिवार के चार लोगों की बेहोश होने की खबर लगते ही परिवार में हड़कंप मच गया। आनन फानन सभी को जिला चिकित्सालय लाया गया। जानकारी होने पर जिला खाद्य और रसद विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच कर चाय का सैंपल लिया। खबर लिखे जाने तक सभी चिकित्सालय में ही भर्ती थे। वहीं, इस संबंध में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. ओपी तिवारी ने बताया कि इस घटना की जानकारी नहीं है। अगर चाय पीने से कोई बेहोश होता है तो उसमें कुछ न कुछ जरूर नशीला पदार्थ मिलाया गया है। या कोई ऐसी वस्तु गिरी होगी जिससे उनको नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
एक ही परिवार के चार लोग चाय पीने से अचेत