फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   लूट और छिनैती का पुलिस ने किया खुलासा

लूट और छिनैती का पुलिस ने किया खुलासा

Fri, 10 Aug 2018 12:37 AM IST
Updated Fri, 10 Aug 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
लूट और छिनैती का पुलिस ने किया खुलासा
मिर्जापुर/अदलहाट। अदलहाट थाना क्षेत्र के नेवादा पुलिया और चुनार में हुई छिनैती की वारदात को अंजाम देने वाले छह बदमाशों में से पांच को पुलिस ने अदलहाट के कटका नहर पुलिया के पास से बुधवार की दोपहर गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से लूट की बाइक, चार हजार रुपये, एक मोबाइल, दो असलहे, कारतूस व घटना में प्रयुक्त दो अन्य बाइक और चुनार में हुई छिनैती के चार हजार रुपया समेत आठ किलो गांजा बरामद किया गया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने गुरुवार को पुलिस लाइन में बताया कि 20 जुलाई को अदलहाट के पौनी गांव निवासी अजय कुमार सिंह पुत्र सियाराम सिंह बाजार से घर जा रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार छह बदमाशों ने रात दस बजे नेवादा पुलिया के पास अजय कुमार को रोक लिया। तमंचे के बल पर उनके पास मौजदू 45 सौ रुपया, दो मोबाइल, और उनकी बाइक लूट ले गए थे। घटना की तहरीर मिलने पर क्राइम ब्रांच एवं अदलहाट निरीक्षक बृजेश सिंह तथा उपनिरीक्षक महेंद्र प्रसाद यादव व ज्ञानेंद्र सिंह को घटना का खुलासा करने के लिए लगाया गया। टीम ने सुराग रसी करते हुए बुधवार की दोपहर अदलहाट के कटका नहर पुलिया के पास से पांच बदमाशों को गिरप्तार कर लिया। तलाशी कराई तो इनके के पास से एक रिवाल्वर, 315 बोर का तीन तमंचा, कारतूस, आठ किलो गांजा, एक मोबाइल, तीन बाइक समेत अन्य सामान बरामद हुआ। यह भी बताया कि चुनार में हुई छिनैती में भी इन्ही का हाथ था। पकड़े गए बदमाशों में अविनाश पुत्र गंगाराम, अनमोल सिंह पुत्र गंगाराम, प्रकाश सिंह पुत्र कोमल सिंह, मनीष सिंह पुत्र ओमप्रकाश समस्त निवासी पचेगढ़ा, सुमित सिंह पुत्र आनंद सिंह निवासी परिसया और वीरू उर्फ इंद्रसेन पुत्र पन्नालाल निवासी पचेगढ़ा अदलहाट शामिल है। जबकि एक आरोपी फागू साहनी पुत्र कटारी निवासी पचेगढ़ा अदलहाट फरार चल रहा है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने बताया कि गिरफ्तार किया गया पचगेढ़ निवासी अनमोल सिंह पर हत्या समेत 13 मुकदमे हैं। अविनाश उर्फ भोलू पर 12, मनीष पर आठ, प्रकाश सिंह दो और सुमित पर दो मुकदमे हैं।-आशीष तिवारी, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed