फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   पुलिस ने रोडवेज चालक को पीटा, भडके चालक

पुलिस ने रोडवेज चालक को पीटा, भडके चालक

Tue, 27 Feb 2018 12:04 AM IST
Updated Tue, 27 Feb 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने रोडवेज चालक को पीटा, भडके चालक
मिर्जापुर। मड़िहान थाने के एक एसआई की बोलेरो को पास नहीं देने से नाराज पुलिसकर्मियों ने मड़िहान में मिर्जापुर डिपो की बस के चालक की सोमवार सुबह पिटाई कर दी। इससे नाराज बस चालक ने रोडवेज के अन्य चालकों को इसकी जानकारी दी। मामले को लेकर आक्रोशित बस चालकों ने सुबह नौ बजे मड़िहान थाने के सामने अपनी बसें आडे़ तिरछे लगाकर जाम लगा दिया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। एक घंटे तक चले जाम के दौरान मिर्जापुर-सोनभद्र मार्ग पर वाहनों की कतार लग गई। वहीं बसों में सवार यात्री परेशान रहे। नाराज चालकों ने दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। काफी देर बाद यात्रियों के समझाने बुझाने पर चालकों ने जाम खत्म किया।
विज्ञापन

रोडवेज बस चालकों का कहना है कि मड़िहान थाने में तैनात एक एसआई की बोलेरो किरायेे पर चलती है। सोमवार को बोलेरो चालक मिथुन गाड़ी लेकर इलाहाबाद से मड़िहान थाने वापस ा रहा था। बेला जंगल के पास बोलेरो चालक ने आगे जा रही मिर्जापुर डिपो से पास लेने का प्रयास किया। आरोप है कि पास नहीं मिलने पर बोलेरो चालक ने एसआई को बताया कि मिर्जापुर डिपो के बस चालक ने बोलेरो में कट मार दिया है। इसके बाद मड़िहान थाने के पास एसआई ने पुलिसकर्मियों के साथ मिर्जापुर डिपो की बस को रोक दिया और उसके चालक विजय कुमार यादव की पिटाई कर दी। रोडवेज की यह बस ओबरा जा रही थी। थोड़ी देर बाद बोलेरो आई तो उसमें खरोंच तक नहीं लगी थी। इससे नाराज बस चालक अन्य बस चालकों को घटना के बारे में बताया। कुछ ही देर बाद बस चालकों ने अपनी बसें आड़े तिरछे लगा कर सुबह नौ बजे सड़क जाम कर दिया। इसके लते बस यात्री परेशान रहे। जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने बस चालकों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वे नहीं माने। बाद में दस बजे यात्रियों के समझाने बुझाने और आग्रह करने पर बस चालकों ने जाम खत्म किया। इसके बाद बस चालक रवाना हुए। सीओ नक्सल आपरेशन केपी सिंह ने कहा कि क्षेत्र से बाहर रहने के कारण उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। मामले की जानकारी लेकर जांच कराई जाएगी और दोषी पाए गए पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed