{"_id":"593af0984f1c1b37158b4580","slug":"41497034904-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शार्ट सर्किट से लगी आग, तीन लाख का सामान जला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शार्ट सर्किट से लगी आग, तीन लाख का सामान जला
Updated Sat, 10 Jun 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अदलहाट। थाना क्षेत्र के गौरहीं गांव में बुधवार की रात विद्युत शार्ट सर्किट के चलते अन्त्योदय कार्ड धारक, विधवा महिला की लाखों रुपये की गृहस्थी का सामान जल कर राख हो गया। चीख पुकार पर पहुंचे सैकड़ों ग्रामीणों ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से करीब तीन लाख रुपये का सामान जलने की बात बताई जा रही है।
बताया जाता है कि गौरहीं गांव निवासिनी विधवा प्रभावती देवी पत्नी स्व. शंभू बियार जो अन्त्योदय कार्ड धारक महिला है। उसके परिवार के अन्य सदस्य मजदूरी का काम करने बाहर गए थे। वह अकेले ही घर पर थी। गुरुवार की रात्रि विद्युत शार्ट सर्किट के चलते घर में आग लग गई। वह बगल में सो रही थी अचानक आग की लपटों से घर में रखा खाने पीने सहित घर गृहस्थी का सारा सामान धू धू कर जलने लगा। महिला की चीख पुकार पर जागे ग्रामीणों ने आग बुझाई तब तक घर में रखा सारा सामान जल कर राख हो गया ।