{"_id":"5b05b8e04f1c1bd4408b756a","slug":"31527101664-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्डो में सफाई में लापरवाही बर्दाश्त नही","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वार्डो में सफाई में लापरवाही बर्दाश्त नही
Updated Thu, 24 May 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के लोगों को जल्द ही छुट्टा पशुओं की समस्या से निजात मिलेगी। इसके लिए नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने टांडाफाल में जमीन का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि नगर में छुट्टा पशु सबसे बड़ी समस्या हैं। यहां पर छुट्टा पशुओं के लिए कान्हा योजना के तहत गौशाला का निर्माण कराया जाएगा।
वहीं उन्होंने संकट मोचन वार्ड में भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान वार्डों में साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने मुख्य सफाई निरीक्षक कमलाकांत शुक्ला को निर्देश दिया कि वार्डों में सफाई में लापरवाही बर्दाश्त नही किया जाएगा। उन्होंने प्रकाश विभाग के कर्मचारी नियमित वार्डों का निरीक्षण करें साथ ही वार्डो में खराब बल्ब, सीएफएल आदि को समय से बदलें, जिससे लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नह करना पड़े। सभासद ताबीर शौकत ने नगर पालिकाध्यक्ष को वार्ड में कराए जा रहे कार्य की जानकारी दिया। इस दौरान आनंद सिंह, पवन यादव, सर्वेश, शंकर लाल आदि मौजूद रहे। नगर पालिका अध्यक्ष ने विकास खंड लालगंज में टांडा फाल में बने जलाशय का निरीक्षण किया। उन्होंने टांडाफाल में बने जलाशय में पानी के जल स्तर को देखा और समुचित आपूर्ति का निर्देश दिया साथ ही साथ ही टांडाफाल में नगर पालिका की जमीन पर किए गए कब्जे को हटवाने का निर्देश दिया। इसके लिए एसडीएम लालगंज को पत्र भेजा गया।