फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   अंतरप्रांतीय गिरोह के तीन शराब तस्कर गिरफ्तार

अंतरप्रांतीय गिरोह के तीन शराब तस्कर गिरफ्तार

Sat, 20 Apr 2019 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
अंतरप्रांतीय गिरोह के तीन शराब तस्कर गिरफ्तार
मिर्जापुर। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिले में की जा रही वाहन चेकिंग में पुलिस ने अंतरप्रांतीय गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके पास से अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की। गुरुवार की रात देहात कोतवाली पुलिस ने भटौली पुल के पास से बरामदगी की। आरोपी शराब की खरीद और बिक्री के संबंध में कोई कागजात नहीं दिखा सके। आशंका है कि बरामद शराब चुनाव में खपाने के लिए बिहार ले जाई जा रही थी।
विज्ञापन

एसपी अमित कुमार के निर्देश पर संजय सिंह क्षेत्राधिकारी सदर के के नेतृत्व में कोतवाली देहात पुलिस और स्वाट टीम के संयुक्त अभियान में चला रही थी। गुरुवार की रात करीब 8.30 बजे भटौली पुल के पास से अंतरप्रांतीय तीन शराब तस्करों को नौ अदद ब्लेंडर प्राइड , 200 अदद 8 पीएम, टेट्रा पैक 180 और 50 अदद केन बियर के साथ गिरफ्तार किया गया। तस्करों द्वारा अंग्रेजी शराब को ट्रॉली बैग, पिट्ठू बैग और बड़े झोला में छिपाकर रखा गया था। तस्करों ने बताया कि शराब को हमलोग बिहार राज्य में महंगी कीमत पर बेचने के लिए ले जा रहे थे। अभियुक्तों के विरुद्ध 60 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर जेल भेजा गया। आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी पुलिस कर रही है। गिरफ्तार सोनू कुमार मिश्रा पुत्र राजकुमार मिश्रा निवासी कोटगस्त थाना खाजेकलां, पटना सिटी बिहार, मोनू कुमार मिश्रा पुत्र राजकुमार मिश्रा, संतोष पांडेय पुत्र भगवान पांडेय निवासी खुशरूपुर थाना खुशरूपुर, पटना बिहार निवासी बताए गए हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम में देहात कोतवाली प्रभारी अभय सिंह, सुनील कुमार वर्मा निरीक्षक अपराध,कोतवाली देहात, एसएसआई अभिषेक सिंह कोतवाली देहात आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed