फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   खेलते किशोर ने छू लिया हाईटेन्शन तार मौके पर ही मौत

खेलते किशोर ने छू लिया हाईटेन्शन तार मौके पर ही मौत

Tue, 12 Feb 2019 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Feb 2019 12:35 AM IST
विज्ञापन
खेलते किशोर ने छू लिया हाईटेन्शन तार मौके पर ही मौत
अहरौरा। सियरहा गांव में दोस्तों के संग खेलने गया किशोर रविवार की शाम टूटे हुए हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। करेंट लगने की वजह से किशोर की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। रात में काफी देर तक किशोर जब घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसका खोजबीन करना शुरू कर दिया। साथ गए दोस्तों के बताने पर पुलिस और परिजनों ने किशोर को ढूंढ़ निकाला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, सरिया गांव के बिंदपुरवा निवासी संदीप बिंद (15) पुत्र छविनाथ बिंद रविवार को छुट्टी होने की वजह से गांव के दोस्तों के साथ क्षेत्र के सियरहा गांव में खेलते हुए चला गया। इसी दौरान संदीप ने जमीन में टूटकर गिरे हुए हाईटेंशन तार को छू लिया, जिसके चलते विद्युत करेंट लगने की वजह से किशोर छटपटाता रहा तथा मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना को प्रत्यक्ष रूप से देख किशोर के दोस्तों ने भयवश किसी को कुछ नहीं बताया। रात में जब किशोर घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी और उसके दोस्तों से जब पूछताछ की तो वो सब मित्र साथ में अपने परिजनों को लेकर सिरयहा जंगल में पहुंच गए, जहां संदीप दोनों हाथों में बिजली का हाइटेंशन तार पकड़े हुए मृत अवस्था में पड़ा हुआ था। मृतक संदीप के बड़े भाई विजय की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर सोमवार की सुबह पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। किशोर की मौत के बाद परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई और कोहराम मच गया। लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed