फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   टैक्टर पलटने से दो महिलाओं की मौत, नौ घायल

टैक्टर पलटने से दो महिलाओं की मौत, नौ घायल

Wed, 17 Jan 2018 12:20 AM IST
Updated Wed, 17 Jan 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
टैक्टर पलटने से दो महिलाओं की मौत, नौ घायल
भैंसा गांव के पास अनियंत्रित होकर पलटी ट्राली
कछवां। थाना क्षेत्र के भैंसा गांव के पास मंगलवार की सुबह श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में वाराणसी के बिहड़ा की रहने वाली दो महिलाओं की मौत हो गई जबकि नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल धनैता, औराई और बिहड़ा वाराणसी के हैं। मौनी अमावस्या पर सभी ट्रैक्टर ट्राली पर सवार होकर कछवां के बरैनी घाट पर गंगा स्नान करने आए थे। मौके पर पहुंचे भैसा चौकी इंचार्ज ने घायलों को निजी वाहन से सीएचसी कछवां भेजा जहां हालत बिगड़ने पर तीन घायलों को वाराणसी के ट्रामा सेंटर और अन्य को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

वाराणसी के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के बिहड़ा निवासी धर्मराज यादव की ट्रैक्टर-ट्राली पर सवार होकर बिहड़ा गांव के एक ही खानदान के 16 तथा भदोही के औराई थाना क्षेत्र के धनैता, झौवा के दो लोग मौनी अमावस्या गंगा स्नान करने के लिए कछवां के बरैनी घाट आए थे। ट्राली पर कुल 18 लोग सवार थे। मंगलवार की सुबह दस बजे सभी बरैनी घाट पर स्नान करने पहुंचे। गंगा स्नान-दान और पूजन के बाद सभी ट्रैक्टर ट्राली से वापस घर जा रहे थे। दोपहर करीब 12 बजे जैसे ही ट्रैक्टर-ट्राली कछवां थाना क्षेत्र के भैंसा गांव के मोड़ पर पहुंची कि अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई। हादसे में ट्राली पर सवार 16 लोग छिटक कर दूर जा गिरे जिससे वे घायल हो गए जबकि दो महिलाएं गुलाबी देवी (32) पत्नी राजकुमार और मुन्नी देवी (55) पत्नी बच्चा यादव निवासी बिहड़ा वाराणसी ट्राली से दबकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं श्यामा देवी (48) पत्नी पुनवासी, नन्हकी (38) पत्नी राजकुमार निवासिनी धनैता औराई (भदोही), रमना देवी (50) पत्नी सरजू , चमेला (60) पत्नी जगतपाल, मन्ना देवी (60) पत्नी बलई, ओम यादव (15) पुत्र दीनानाथ यादव, सपना (छह) पुत्री दीनानाथ, संध्या (छह) पुत्री पुत्री राजकुमार निवासी बिहड़ा वाराणसी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी होने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज जितेंद्र कुमार ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को निजी वाहन से कछवां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। सूचना के बाद भी न तो एंबुलेंस आई न ही कोई प्रशासनिक अफसर पहुंचा। सीएससी कछवां में अधीक्षक सीबी पटेल ने उपचार के बाद श्याम देवी, चमेला देवी, मन्ना देवी को वाराणसी के ट्रामा सेंटर और शेष घायलों को जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

बरैनी घाट से श्रद्धालुओं को लेकर वाराणसी जाते समय ट्रैक्टर चालक ने कछवां के क्रिश्चियन चिकित्सालय के पास स्थित आटो स्टैंड में खड़े एक आटो में टक्कर में मार दिया था। यह देख वहां मौजूद लोगों ने शोर मचाया तो वह ट्रैक्टर लेकर भागने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed