फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   निजी बस अनियंत्रित होकर गडढे में पलटी, 24 से अधिक घायल

निजी बस अनियंत्रित होकर गडढे में पलटी, 24 से अधिक घायल

Sat, 25 Nov 2017 12:18 AM IST
Updated Sat, 25 Nov 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
निजी बस अनियंत्रित होकर गडढे में पलटी, 24 से अधिक घायल

विज्ञापन
जिगना। शुक्रवार की दोपहर मिर्जापुर से इलाहाबाद के मेजा रोड जा रही सवारियों से भरी निजी बस में कुछ लोग मारपीट करने लगे। बचने के लिए चालक तेजी से बस लेकर भागा तो संतुलन बिगड़ गया और अनियंत्रित बस जिगना थाना से आठ सौ मीटर दूर पश्चिम तरफ पलट गई। हादसे में 24 से अधिक यात्री घायल हो गए। पुलिस बस में फंसे लोगों को बाहर निकलवाकर नजदीकी प्राइवेट अस्पताल में भेजवाया। एक घायल को स्थिति गंभीर होने पर जिला चिकित्सालय भेजा गया है।

मिर्जापुर से एक निजी बस सवारियों को लेकर मेजा रोड जा रही थी। जैसे ही बस जिगना चौराहा पर पहुंची कि वहां पर पहले से मौजूद कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश में बस रोककर मारपीट करने लगे। पिटाई से बचने के लिए चालक बस लेकर भागने लगा तो एक व्यक्ति बस में सवार होकर स्टेयरिंग खींचने लगा। इससे बस अनियंत्रित हो गई और ओवरब्रिज के पास लगभग आठ फीट गहरे गड्ढे में गिर कर पलट गई। हादसे के बाद चालक, परिचालक व मारपीट कर रहे आरोपी वहां भाग निकले। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ग्रामीणों के सहयोग से घायलों को बस से निकलवा कर इलाज हेतु नजदीकी अस्पताल ले गई। हालत गंभीर होने पर हरिश्चंद्र उर्फ मोहन (70) निवासी रामबाग मिर्जापुर को मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। शेष घायलों को इलाज कराने के बाद उनको घर भेज दिया गया। घायलों में इलाहाबाद के सिरसा की बेबी (35), मेजा के इमलिया की कांति जायसवाल (70), सदा देर्वी (35) निवासी बामी लहंगपुर, लखमा इटावा के गोपी श्याम (75) व राज कुमारी (70), दामा पुनीत दीक्षित, भारतगंज गी सिब्बा (सात), करछना की प्रीती जायसवाल (सात), मुन्नू जायसवाल, रामबाग, मिर्जापुर के हरिश्चंद्र उर्फ मोहन (70), सुंदरगढ़, उड़ीसा के पूजा जायसवाल (40), प्रमेश (45), रामचन्द्र जायसवाल (70) , विंध्याचल के गायत्री (45) व हिमांशु (10) , रूस्तम, सरवर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed