फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   ट्रक की चपेट में आने से अधेड़ की मौत, ग्रामीणों ने सड़क किया जाम

ट्रक की चपेट में आने से अधेड़ की मौत, ग्रामीणों ने सड़क किया जाम

Fri, 22 Sep 2017 12:31 AM IST
Updated Fri, 22 Sep 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
ट्रक की चपेट में आने से अधेड़ की मौत, ग्रामीणों ने सड़क किया जाम
मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के बरकछा स्थित बीएचयू परिसर के पास ट्रक की चपेट में आने से गुरुवार की शाम छह बजे 60 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे की जानकारी पाकर पहुंचे ग्रामीणों ने मिर्जापुर सोनभद्र मार्ग को जाम कर दिया। ग्रामीण ट्रक को पकड़ने समेत अन्य मांगों को पूरा करने की मांग कर रहे थे। सूचना पर पहुंचे बरकछा चौकी इंचार्ज व देहात कोतवाल के समझाने बुझाने पर भी ग्रामीण नहीं माने। मौके पर पहुंचे सीओ सदर बृजेश तिवारी ने लोगों को समझा बुझा कर शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया।
विज्ञापन

बरकछा गांव निवासी जगदीश अग्रहरी 60 वर्ष गुरुवार को मड़िहान किसी कार्यवश गए थे। लौटते समय शाम करीब छह बजे जैसे ही बाइक सवार देहात कोतवाली के बरकछा स्थित बीएचयू परिसर के सामने पहुंचे कि पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दिया। हादसे में जगदीश की मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही परिवार के लोग ग्रामीणों के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए और चालक की लापरवाही से हादसे होने का आरोप लगाते हुए मिर्जापुर सोनभद्र मार्ग को जाम कर दिया। करीब एक घंटे तक सड़क जाम किए जाने की सूचना मिलने पर देहात कोतवाल संजय राय व बरकछा चौकी इंचार्ज पंकज राय मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने बुझाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीण नहीं माने। करीब डेढ़ घंटे बाद पहुंचे सीओ सदर ने ग्रामीणों को समझा बुझा कर मामला शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed