फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   डीजे की धुन पर बिदके मवेशी ग्रामीणो ने धूना दुल्हे का भाई

डीजे की धुन पर बिदके मवेशी ग्रामीणो ने धूना दुल्हे का भाई

Mon, 18 Jun 2018 11:24 PM IST
Updated Mon, 18 Jun 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
डीजे की धुन पर बिदके मवेशी ग्रामीणो ने धूना दुल्हे का भाई
चुनार। क्षेत्र के सरैया सिंकदरपुर में डीजे बजाने को लेकर बारातियों और गांव के कुछ लोगों के बीच हुई मारपीट में दूल्हे का भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां से उसकी हालत गंभीर देख उसे ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन

सरैया सिंकदरपुर में रविवार की रात खंझाटी बिंद की पुत्री की शादी थी। बारात अहरौरा थाना क्षेत्र के टकही गांव र्से आई थी। जलपान करने के बाद बाराती डीजे की धुन पर थिरकते हुए जा रहे थे। रास्ते में डीजे की तेज आवास से गांव के कुछ लोगों के दरवाजे पर बंधे मवेशी बिदक गए। पशुपालकों ने बारातियों से डीजे बंद करने के लिए कहा। इस दौरान बारातियों व गांव वालों के बीच कहासुनी हुई। तभी मौके पर पहुंचा दूल्हे के भाई राजकुमार ने डीजे बंद कराने के साथ लोगों को समझाकर शांत कराया। इसके बाद बारात आगे बढ़ी। कुछ देर बाद गांव के कुछ लोग दूल्हे के भाई को किसी बहाने से बुला उसकी जमकर पिटाई कर दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में लड़की पक्ष के लोग उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये जहां चिकित्सक ने उसकी हालत गंभीर देख उसे ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। दूल्हे के भाई की हालत गंभीर होने के कारण रविवार को विवाह नहीं हुआ। राजकुमार की हालत में सुधार होने की खबर मिलने के बाद सोमवार की सुबह शादी संपन्न हुई। लड़की के पिता की सूचना पर पहुंची पुलिस ने रात में ही गांव के आधा दर्जन से अधिक लोगों को पकड़कर कोतवाली ले आई और उनका शांति भंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed