{"_id":"59612bf14f1c1b57738b461f","slug":"201499540465-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करेंट लगने से महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
करेंट लगने से महिला की मौत
Updated Sun, 09 Jul 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अहरौरा। घर के कमरे में रखे पंखे की सफाई के दौरान करेंट की चपेट में आने से एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई। परिवार वालों ने निजी डाक्टर के पास भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। घटना थाना क्षेत्र के जसवा गांव के दलित बस्ती की शनिवार दोपहर की है ।
जसवा निवासी रामपौष की पत्नी किरन उर्फ अंजू शनिवार की दोपहर एक बजे अपने कमरे में पंखे की सफाई कर रही थी। पंखे में करेंट उतरने के कारण वह गंभीर रूप से झुलस गई। परिवार वाले इलाज के लिये उसे एक निजी चिकित्सालय ले गए, जहां उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। इससे पूर्व क्षेत्र के पट्टी कला मुहल्ले में स्थित अहरौरा थाने के बाहर लगे विद्युत पोल में करंट उतर गया, जिससे चिपककर एक भैंस की जान चली गई।
विज्ञापन