फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   मोबाइल टावर से गिरकर टेक्निशीयन की मौत

मोबाइल टावर से गिरकर टेक्निशीयन की मौत

Fri, 17 May 2019 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
मोबाइल टावर से गिरकर टेक्निशीयन की मौत
विंध्याचल। कोतवाली क्षेत्र के अकोढ़ी गांव रेलवे स्टेशन के पास खेत में लगे मोबाइल टावर पर मरम्मत करने के लिए चढ़ा टेक्नीशियन गिरकर घायल हो गया। आनन-फानन में इंजीनियर अपने वाहन से उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल लेकर आया। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। टेक्नीशियन के परिजनों ने कंपनी के इंजीनियर पर लापरवाही का आरोप लगाया। उनका आरोप था कि उसे बिना सेफ्टी बेल्ट के चढ़ाया गया था।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के कजरहवा पोखरा निवासी 27 वर्षीय अभिषेक श्रीवास्तव पुत्र श्रीजेश श्रीवास्तव एक मोबाइल कंपनी में रिगर पद पर कार्यरत था। उसका कार्य मोबाइल टावर में सर्वर आदि न आने पर उसका मरम्मत करना था। विंध्याचल कोतवाली क्षेत्र के आकोढ़ी गांव रेलवे स्टेशन के पास खेत में विभिन्न कंपनियों के चार मोबाइल टावर लगे है। वहां बुधवार की रात से एक मोबाइल टावर का सर्वर डाउन चल रहा था। गुरुवार की सुबह मोबाइल कंपनी का इंजीनियर टेक्नीशियन अभिषेक को गाड़ी से लेकर अकोढ़ी गांव गया। वहां पर अभिषेक टावर पर चढ़ कर मरम्मत कर रहा था कि अचानक पैर फिसलने से वह नीचे गिर गया। आनन-फानन में गंभीर रूप से घायल अभिषेक को मंडलीय अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक के भाई रितेश श्रीवास्तव ने आरोप लगाया कि उसे सेफ्टी बेल्ट पहनाकर नहीं चढ़ाया गया था। उसकी मौत होने पर कंपनी वालों ने देर से सूचना दी और उसे उल्टा सेफ्टी बेल्ट पहना दिया। अभिषेक अगर सेफ्टी पहना होता तो नीचे नहीं गिरता। इस बात को छिपाने के लिए सेफ्टी बेल्ट को बाद में पहना दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed