फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   तीन सौ फीट गहरे खाई में गिरने से युवक की मौत

तीन सौ फीट गहरे खाई में गिरने से युवक की मौत

Mon, 25 Sep 2017 12:23 AM IST
Updated Mon, 25 Sep 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
तीन सौ फीट गहरे खाई  में गिरने से युवक की मौत

विज्ञापन
ड्रमंडगंज। चौकी क्षेत्र के ड्रमंडगंज भैसोड़ बलाय पहाड़ी के डुमरिया घाटी से शनिवार की शाम पांच बजे एक युवक की करीब तीन सौ फीट गहरे खाई में गिरने से उसकी मौत हो गई। बकरी हाकते समय पैर फिसलने से युवक के खाई में गिरने की बात बताई जा रही है। हादसे की जानकारी पाकर पहुंचे मृतक के पिता ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ड्रमंडगंज भैसोड़ बलाय पहाड़ निवासी छोटेलाल कोल का 20 वर्षीय पुत्र बृजेश कोल 23 सितंबर शनिवार को चरवाहों के साथ अपनी बकरी लेकर भैसोड़ बलाया पहाड़ के डुमरिया क्षेत्र में चराने गया था। शाम करीब पांच बजे लौटते समय उसकी बकरी दोबारा पहाड़ी की ओर भागने लगी तो उसे घर की तरफ मोड़ने के लिए उसके पीछे दौड़ने लगा। इसी बीच उसका पैर फिसल गया और वह घाटी से करीब तीन सौ फीट गहरी खाई में गिर पड़ा। बृजेश को खाई में गिरता देख उसके साथ गए अन्य चरवाहों ने तत्काल इसकी सूचना उसके पिता को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंचे उसके पिता ग्रामीणों की मदद से उसे तत्काल खाई से बाहर निकलवाया तबतक बृजेश की मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी जयलाल ने शव को रविवार की सुबह पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि मृतक के सिर में चोट लगने से उसकी मौत होने की आंशका जताई जा रही है। ग्रामीणों ने बताया बृजेश काफी गरीब परिवार का लड़का था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed