{"_id":"596e53664f1c1b437b8b45ec","slug":"191500402534-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी ने हलिया थाने पर अचानक धमके, किया निरीक्षण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसपी ने हलिया थाने पर अचानक धमके, किया निरीक्षण
Updated Tue, 18 Jul 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ड्रमंडगंज। पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने मंगलवार की दोपहर हलिया थाने का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने मालखाना, शस्त्रागार, लॉकअप, मेस, थाना कार्यालय, बैरिक एवं शौचालय तथा स्नानागार के अतिरिक्त थाने के विभिन्न अभिलेखों का भी गहनता से निरीक्षण किया। थाना प्रभारी को थाने के समस्त अभिलेखों एवं प्रपत्रों को ऑनलाइन कराए जाने हेतु निर्देशित किया। आईजीआरएस संदर्भों का समय से निस्तारण करने को कहा। थाने पर शिकायतें लेकर आने वाले फरियादियों की सुनवाई हेतु नियुक्त किए गए जनशिकायत अधिकारी से भी फरियादियों द्वारा दिये जाने वाले प्रार्थना पत्रों पर होने वाली कार्यवाही के संबंध में पूछताछ की। थाने में साफ-सफाई रखने और अनावश्यक रूप से लंबित पड़े वाहनों एवं मालों के विधिक निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया।
पुलिस अधीक्षक मंगलवार की दोपहर लालगंज में आयोजित तहसील दिवस के बाद हलिया थाने का औचक निरीक्षण करने पहुंच गए। थाना प्रभारी को थाना क्षेत्र में वाहन चोरी, बलात्कार,चोरी, लूट, महिलाओं से होने वाली छेड़छाड़ आदि की घटनाओं पर रोकथाम लगाने को कहा। रात्रि गश्त, पैदल गश्त, वाहन चेकिंग, बैंक ड्यूटी आदि की भी समय-समय पर चेकिंग करने को कहा। अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने हेतु शासन द्वारा चलाये जाने वाले विभिन्न अभियानों में अपने कुशल कार्य के तहत कार्य करते हुए कार्यवाही कराते हुये बेहतर परिणाम उपलब्ध कराने की बात कही। एसपी ने थाने पर उपस्थित विवेचकों को विवेनाओं के निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया ।
विज्ञापन