{"_id":"5a662fbb4f1c1b410b8b488d","slug":"181516646331-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाईक सवार आईटियंस दुर्घटना में घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाईक सवार आईटियंस दुर्घटना में घायल
Updated Tue, 23 Jan 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
अहरौरा । क्षेत्र के अमवा दरी मोड़ के पास सोमवार की दोपहर बाइक फिसलने से गिरो काशी हिंदू विश्वविद्यालय के आईटी के दो छात्र घायल हो गए। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें स्थानीय सीएचसी से वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया है।
नई दिल्ली के अमन विहार थाना क्षेत्र के प्रेमनगर निवासी और बीएचयू आईटी का छात्र ऋषभ कौशिक (20) पुत्र रामअवतार अपने साथी राहुल के साथ बाइक से लिखनिया दरी पर पिकनिक मनाने के लिए जा रहा था। सोमवार की दोपहर वह जैसे अमवा दरी के पहुंचा कि बाइक फिसल कर गिर गई। हादसे में बीएचयू के आईटी द्वितीय वर्ष के दोनों छात्र घायल हो गए । अन्य दो बाइकों पर सवार छात्रों ने दोनों को स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।