फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   छात्रा के साथ दुराचार, मुकदमा दर्ज

छात्रा के साथ दुराचार, मुकदमा दर्ज

Sun, 04 Nov 2018 12:38 AM IST
Updated Sun, 04 Nov 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
छात्रा के साथ दुराचार, मुकदमा दर्ज
ड्रमंडगंज। हलिया थाना क्षेत्र के एक गांव की बीए की छात्रा ने शनिवार को थाने में तहरीर देकर एक युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। हलिया थाना क्षेत्र के एक महाविद्यालय की बीए प्रथम वर्ष की छात्रा ने तहरीर में कहा है कि शुक्रवार की शाम वह कॉलेज से घर लौट कर गृहस्थी के काम में जुट गई। परिवार के लोग किसी काम से हलिया बाजार गये थे। शाम को गांव का ही एक युवक घर में घुस गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। छात्रा के शोर मचाने पर युवक ने जान से मारने की धमकी भी दी। शनिवार को छात्रा की तहरीर पर हलिया पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसे मेडिकल के लिए भेज दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष विश्वज्योति राय का कहना है कि पीड़िता के प्रार्थना पत्र पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी किया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed