{"_id":"5b53860d4f1c1b3c748b64fe","slug":"171532200461-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौचालय के नाम पर ठगे बीस हजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शौचालय के नाम पर ठगे बीस हजार
Updated Sun, 22 Jul 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीखड़। चुनार कोतवाली क्षेत्र के मेड़िया गांव निवासी एक व्यक्ति को शौचालय दिलाने के नाम पर बाइक सवार दो लोग उससे 20 हजार रुपये ठग ले गए। ठगी की जानकारी होने पर भुक्तभोगी ने अदलपुरा चौकी में तहरीर दी है।
मेड़िया गांव निवासी प्रकाश नारायण सिंह के घर 19 जुलाई की शाम दो युवक बाइक से पहुंचे। कहा कि 40 हजार रुपये के दो शौचालय पास हुए हैं। प्रत्येक शौचालय के लिए 10 हजार रुपये देना है। दोनों युवकों के झांसे में आकर प्रकाश नारायण सिंह ने दोनों युवकों को 20 हजार रुपये दे दिया। युवकों ने कहा कि साहब मेड़िया चौराहे पर बैठे हैं। हम चल रहे हैं, आप भी आइए। जयप्रकाश नारायण जब मेड़िया चौराहे पहुंचे तो न वहां बाइक सवार मिले न ही कोई अधिकारी नजर आया। प्रकाश नारायण ने जब अपने बेटों को घटना के बारे में बताया तो सभी ने माथा पकड़ लिया। पीड़ित ने अज्ञात ठगों के खिलाफ अदलपुरा पुलिस चौकी में तहरीर दी है।