{"_id":"5b196d7d4f1c1bb51e8b49c9","slug":"171528393085-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन दहाड़े बाइक सवारों ने अधिवक्ता का छीना पर्स","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिन दहाड़े बाइक सवारों ने अधिवक्ता का छीना पर्स
Updated Thu, 07 Jun 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनार। स्थानीय थाना क्षेत्र के जमुई( चेरापुरा) के बीच गुरुवार को दिनदहाड़े बाइक सवार युवक महिला अधिवक्ता की पर्स छिनैती कर फरार हो गये। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन मेें जुट गई।
थाना क्षेत्र के दीक्षितपुर निवासिनी रेनू सिंह चुनार तहसील में महिला अधिवक्ता है। गुरुवार को लगभग 4:45 बजे तहसील से आटो पर सवार होकर वापस घर जा रही थी। जैसे ही आटो चेराकेपुरा के पास पहुंची कि तभी पीछे से एक बाइक पर सवार दो युवक आटो में बैठी अधिवक्ता के पर्स को छिनकर भाग निकले। आटो चालक ने युवकों का पीछा किया लेकिन तब तक बाइक सवार युवक मुख्य मार्ग छोड़कर गांव के रास्ते को पकड़ दूर निकल गये। कोतवाली में दिये गये तहरीर में महिला अधिवक्ता ने कहा है कि पर्स में दस हजार रुपये नकद, मोबाइल, बैंक पासबुक, आधार कार्ड व अदालत से संबंधित कुछ आवश्यक कागजात आदि थे। पुलिस तहरीर लेकर मामले की छानबीन कर रही है।