{"_id":"5a8b105a4f1c1ba4268bb30c","slug":"171519063130-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक आटो की टक्कर में दो की मौत दस घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक आटो की टक्कर में दो की मौत दस घायल
Updated Mon, 19 Feb 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनार। कोतवाली थाना क्षेत्र के समसपुर में सोमवार की दोपहर चुनार से सवारी लेकर मिर्जापुर जा रहा आटोरिक्शा ट्रक से टकरा गया। इस घटना में आटोरिक्शा पर तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 12 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को चेचरी मोड़ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बीएचयू ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। दो बच्चों का स्वास्थ्य केंद्र पर ही इलाज चल रहा है।
मिर्जापुर-वाराणसी हाईवे पर स्थित चुनार आटोरिक्शा स्टैंड से सवारियों को बैठाकर आटो चालक मिर्जापुर जा रहा था। सोमवार की दोपहर साढ़े 12 बजे वह तीन किलोमीटर दूर समसपुर सशस्त्र पुलिस प्रशिक्षण केंद्र के सामने पहुंचा ही था कि अनियंत्रित होकर सामने से तेज रफ्तार ट्रक से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आटोरिक्शा कुछ दूर जाकर सशस्त्र पुलिस प्रशिक्षण केंद्र के बोर्ड में घुस गया। आटोरिक्शा पर सवार 14 लोग घायल हो गए। सवारियों की चीख पुकार सुनकर स्थानीय लोग व राहगीर एकत्रित हो गए। पुलिस प्रशिक्षण केंद्र के अधिकारी भी मातहतों के साथ घायलों को बचाने में जुट गए। सड़क से जा रहे वाहन को रोककर घायलों को स्वास्थ्य केन्द्र चुनार पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी चुनार अविनाश चंद्र त्रिपाठी मौके पर पहुंचे। चुनार पुलिस के पहुंचने के पहले घायल स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाए जा चुके थे। हादसे में गंभीर रूप से घायल शिव शंकर गिरि (45) पुत्र बेनी माधव गिरि निवासी कोठी लालगंज मिर्जापुर और शिल्पा (10) पुत्री चिरंजीव निवासिनी कुदारन थाना अहरौरा की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वाराणसी में इलाज के दौरान गुड़िया (50) की भी मौत हो गई। हादसे में खिचडू (45) निवासी कुदारन अहरौरा, बाबूलाल (50), सत्यपाल (65) व आशीष (20) निवासीगण रामपुर कोठी, शेखर (32), प्रियंका (20) गुड़िया (50)व अनिता (40) निवासीगण तेलियागंज, सोनू (40) निवासी गांधीघाट नई बस्ती मिर्जापुर और उसकी पुत्री वर्षा (12) को ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। घायल साहिल (8) और आकाश (5) पुत्रगण सोनू निवासी गांधीघाट का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चुनार में चल रहा था। घटना के बाद मौका देख ट्रक चालक व खलासी भाग निकले। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में लिया है।