{"_id":"5a3ab15c4f1c1b193e8b9ec8","slug":"171513795932-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनबढ़ों ने लीज धारक के मुंशी को पीटा, चार पर मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मनबढ़ों ने लीज धारक के मुंशी को पीटा, चार पर मुकदमा
Updated Thu, 21 Dec 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चुनार। स्थानीय थाना क्षेत्र के मड़फा गांव में लीज धारक के खदान में दंबगो द्वारा जबरदस्ती मशीन से पत्थर को तोड़ने व ट्रैक्टर पर लोड करने से मना करने पर बदमाशों ने लीज धारक के मुंशी को मारपीट कर घायल कर दिया गया। लीज धारक की ओर से दंबगो के विरूद्ध कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है। मड़फा गांव में मीला देवी पत्नी उमाशंकर स्थानीय निवासी के नाम पत्थर खनन लीज है। वहीँ पर उनका व्यावसायिक कार्यालय भी हैं। बुधवार की शाम खनन स्थल पर गांव के ही कुछ लोग पोकलैंड व ट्रैक्टर के साथ पहुंचे और मशीन से पत्थर को तोड़कर ट्रैक्टर पर लोड करने लगे। जब लीज धारक की ओर से नियुक्त मुंशी प्रसन्ना साहू ने इसका विरोध किया तो दंबग उसे मारने पीटने लगे। उसके कार्यालय में रखे गए कागजात आदि को फाड़ दिया। घटना की जानकारी पर पहुंचे लीज धारक के पति उमाशंकर सिंह ने भी विरोध किया और न मानने पर रामसिंगार पुत्र मेनी शंकर व मेटर, सतीश चंदर, दयाशंकर पुत्रगण कल्लू निवासी मड़फा के विरूद्ध मारपीट व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।