{"_id":"5c76ddc7bdec22094a2c9068","slug":"161551293895-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"40 हजार नगदी समेत चोरों ने उड़ाए जेवर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीखड़। चुनार कोतवाली के अंतर्गत आराजी लाइन सुल्तानपुर गांव निवासी रमेश कुमार सोनकर के घर में बीती रात में चोरों ने हाथ साफ कर दिया। चोरी के समय जिस घर में पैसा और सामान रखा था उसमें ताला लगाकर गृह स्वामी बगल वाले घर में परिवार समेत सोया हुआ था। चोरों ने जिस घर में रमेश कुमार सोनकर सोया था उस घर बाहर से कुंडी लगा दिया। चोरों ने रमेश के पत्नी का रखा हुआ 40 हजार नगदी, एक सोने का कंगन 10 ग्राम, सोने का झुमका, 500 ग्राम चांदी की करधनी, सौ ग्राम चांदी का पायल और अन्य सामान से भरा अटैची उठा ले गए। सुबह बगल में स्थित रहर के खेत में दो अटैची टूटी हुई पड़ी पाई गई। आसपास साड़ी में बच्चों के कपड़े लपेटे हुए थे। भुक्त भोगी ने चोरी की तहरीर पुलिस चौकी में दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।