फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   एक माह से लापता किशोरी युवक के साथ बरामद

एक माह से लापता किशोरी युवक के साथ बरामद

Mon, 03 Jul 2017 12:23 AM IST
Updated Mon, 03 Jul 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
एक माह से लापता किशोरी युवक के साथ बरामद
विज्ञापन

पड़री। एक महीने से लापता किशोरी को एक युवक के साथ पड़री पुलिस ने रविवार की सुबह क्षेत्र के भरपुरा गांव के पास से बरामद कर लिया। पकड़े गए युवक के विरुद्घ पुलिस ने मामला दर्ज कर जेल भेज दिया जबकि किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा है। ये बातें सीओ सदर बृजेश कुमार ने रविवार को पड़री थाने में आयोजित प्रेसवार्ता केे दौरान बताई।

उन्होंने बताया कि पड़री थाना क्षेत्र के पड़री निवासी एक युवक अपने क्षेत्र के एक गांव निवासिनी किशोरी को दो जून को बहला फुसला कर भगा ले गया था। जिसकी तहरीर परिजनों द्वारा देने पर पुलिस ने आरोपी की तलाश में जुट गई। रविवार की सुबह मुखबिर सूचना मिली कि क्षेत्र से लापता हुई किशोरी एक युवक के साथ भरपुरा चौराहे के पास मौजूद है। जानकारी होते ही थानाध्यक्ष यूपी सिंह व शेषनाथ यादव व महिला आरक्षी मधुबाला के साथ पहुंचे और दोनों केे बरामद कर लिया। सीओ ने बताया कि आरोपी के विरुद्घ अपहरण समेत अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed