फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   सराफा हत्याकांड खुलासे के लिए एसपी से मिले व्यापारी

सराफा हत्याकांड खुलासे के लिए एसपी से मिले व्यापारी

Thu, 20 Jun 2019 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
सराफा हत्याकांड खुलासे के लिए एसपी से मिले व्यापारी

विज्ञापन
मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय उपाध्यक्ष शत्रुघभन केसरी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को पुलिस अधीक्षक अवधेश पांडेय से मुलाकात करके विगत दिनों जनपद में की गई व्यापारियों की हत्या के अविलंब खुलासे की मांग की। साथ ही परिजनों को 20-20 लाख मुआवजा दिए जाने की मांग की।

प्रांतीय उपाध्यक्ष शत्रुघभन केशरी ने कहा वर्तमान समय में जनपद के अंदर कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है आए दिन अपराधियों को लक्ष्य करके हत्या की जा रही हैं जो कि दुर्भाग्यपूर्ण हैं। जिला अध्यक्ष संजय सिंह गहरवार ने कहा की जनपद में व्यापारियों की हत्याओं से व्यापारी समाज अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहा है। इसलिए इन हत्याओं का पर्दाफाश जल्द से जल्द किया जाना चाहिए ताकि अपराधियों में कानून का भय पैदा किया जा सके। युवा नेता आयुष सिंह ने कहा कि पुलिस अधीक्षक ने वार्ता के दौरान एक सप्ताह के अंदर हत्याओं के खुलासे की बात कही है। अब देखना है कि पुलिस के दावे में कितनी सच्चाई है। इस दौरान धीरज सिंह, सर्वेश चौबे, शिव मुदरा, अहमद अली आदि लोग शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed