{"_id":"5d053ef98ebc3e15e57adb78","slug":"156062487714-mirzapur-news58","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटेहरा जंगल के नहर में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पटेहरा जंगल के नहर में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मड़िहान। थाना क्षेत्र के पटेहरा जंगल के कंचनपुर-हड़ौरा नहर में शनिवार की सुबह एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराकर परिवार को सूचना दी। पुलिस सड़क दुर्घटना में मौत होने की बात कह रही है पर परिवार का आरोप है कि उसकी हत्या की गई है। परिवान ने आरोप लगाया कार्य का छह लाख रुपया बकाया था। इसके चलते भी हत्या हो सकती है।
बिहार औरंगाबाद जनपद के दाउद नगर निवासी नीरज पटेल अपने परिवार के साथ पिछले दो-तीन माह से कोटवा में रहता था। कोटवा पटेहरा सड़क निर्माण कार्य में मेट का काम देखता था। उसके परिवार के 15 लोग निर्माण कार्य में जुटे थे। शुक्रवार की रात सड़क पर गिट्टी गिरवाने के लिए वह बाइक से अपने घर से दीपनगर के लिए निकला पर पहुंचा नहीं। शनिवार की सुबह राहगीरों ने नहर में युवक के मृत पड़े होने और बाइक गिरा देखकर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे पीएचसी पटेहरा ले गई। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी पहचान कराकर पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। हत युवक के पिता ने आरोप लगाया कि जिस ठेकेदार के साथ वह काम कर रहा था उसके पास छह लाख रुपया बकाया है। नीरज उससे पैसा मांग रहा था पर ठेकेदार उसे टालता रहा। संदिग्ध तरीके से उसका शव नहर में मिला है। इससे लग रहा है कि उसकी हत्या का शव को फेंका गया है। सूचना पर सीओ मड़िहान रमाकांत सिंह और थाना प्रभारी राजीव सिंह ने भी मौके पर पहुंच कर जांच की।