{"_id":"5ceae28cbdec2207382fb2df","slug":"15588973411-mirzapur-news4","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब पीने से रोकने पर नाराज अधेड़ ने ट्रेन केआगे कूदकर दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
शराब पीने से रोकने पर नाराज अधेड़ ने ट्रेन केआगे कूदकर दी जान
चुनार। रेलवे स्टेशन के पास डाउन लाइन पर रविवार की भोर में राजधानी ट्रेन के आगे कूद कर अधेड़ ने जान दे दी। स्टेशन अधीक्षक के सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव की शिनाख्त कराकर परिजनों को सूचना दी।
क्षेत्र के उस्मानपुर निवासी राधे यादव (45) का शराब के सेवन करने को लेकर परिवार के लोगों में अक्सर विवाद होता रहता था। इसी मामले को लेकर कुछ दिन पूर्व परिजनों में कहासुनी हुई। इससे नाराज होकर वह घर से चला गया था। शनिवार की देर रात वह घर आया तो परिजनों से फिर कहासुनी हो गई। इसके बाद वह घर से बाहर निकलकर रेलवे स्टेशन पहुंच गया। काफी देर तक वह जंक्शन पर इधर उधर टहलता रहा। भोर में ढाई बजे डाउन लाइन से गुजर रही राजधानी सुपर फास्ट ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर लिया। घटना की जानकारी होने पर स्टेशन अधीक्षक ने जीआरपी का सूचना दिया। जीआरपी ने शव की शिनाख्त कराकर परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।