फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   चोरी के आरोपित पर कार्रवाई नहीं, उल्टा धमकाने की दी तहरीर

चोरी के आरोपित पर कार्रवाई नहीं, उल्टा धमकाने की दी तहरीर

Thu, 23 May 2019 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
चोरी के आरोपित पर कार्रवाई नहीं, उल्टा धमकाने की दी तहरीर

विज्ञापन
मिर्जापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के तरकापुर घनी बस्ती में मंगलवार को दिन में हुई चोरी मामले में मकान मालिक ने किराएदार पर चोरी की आशंका जताते हुए तहरीर दी। चोरी के आरोपित पर तो कोई कार्रवाई नहीं हुई, बल्कि आरोपित के धमकाने की तहरीर पर पुलिस ने मकान मालिक को पूछताछ के लिए बुला लिया। पुलिस ने दोनों पक्षों को आपस में कोई बात नहीं करने की चेतावनी दी है। मामले की जांच कर रही है।

तरकापुर मोहल्ले में गृहणी मीना का मकान है। उनके मकान में निचले तल पर एक किनारे किराएदार रहता है। मीना का पुत्र अमन सोमवार की रात में 11 बजे घर से अपने ससुराल कंतित चला गया था। मंगलवार की शाम को अमन घर पर पहुंचा तो ताला टूटा मिला। कमरे के अंदर दो आलमारी को चाढ़ कर 20 हजार नकदी और आभुषण समेत एक लाख की चोरी हुई थी। सूचना पर पीआरवी और अस्पताल चौकी प्रभारी रामवंत यादव ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच किया। किराएदार के न मिलने पर उसके काम करने वाले स्थान पर गए। वहां न मिलने पर मकान मालिक ने थाने में किराएदार पर चोरी की आशंका जताते हुए तहरीर दिया। किराएदार पर तो कोई कार्रवाई नहीं हुई, पर किराएदार ने मकानमालिक पर धमकाने का आरोप लगाते हुए वासलीगंज चौकी में तहरीर दी। वासलीगंज चौकी प्रभारी ने मकान मालिक को बुलाकर पूछताछ किया। इसके बाद दोनों पक्षों को एक-दूसरे से बात न करने की चेतावनी दिया। देखना होगा पुलिस कब असली चोर को पकड़ कर मामले का खुलासा करती है। सीओ सिटी सुधीर कुमार ने कहा कि मामले की जांच की जाएगी। आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed