फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   चार बदमाशों को पुलिस ने असलहे के साथ दबोचा

चार बदमाशों को पुलिस ने असलहे के साथ दबोचा

Fri, 01 Mar 2019 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
चार बदमाशों को पुलिस ने असलहे के साथ दबोचा
मिर्जापुर। असलहा धारक चार बदमाशों को गुरसंडी चौकी इंचार्ज और क्राइम ब्रांच पुलिस ने देहात कोतवाली क्षेत्र के मवैया गांव के पास चेकिंग के दौरान बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए बदमाशों के पास से एक पिस्टल समेत दो असलहा, 24 सौ रुपया तथा चार मोबाइल बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्घ मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया है। ये जानकारी अपर पुलिस अधीक्षक नगर प्रकाश स्वरुप पांडेय ने पुलिस लाइन सभागार में पत्रकारों को दी। उन्होंने बताया कि चुनाव को देखते हुए इन दिनों वाहनों की चेकिंग की जा रही है। गुरुवार की रात गुरसंडी चौकी इंचार्ज संतोष कुमार सिंह क्षेत्र के मवैया गांव के पास चेकिंग कर रहे थे कि सूचना मिली कि कुछ बदमाश भटौली पुल से मिर्जापुर शहर में किसी वारदात को अंजाम देने आ रहे हैं। जानकारी होते ही क्राइम ब्रांच प्रभारी रामस्वरुप वर्मा बृजेश, जय प्रकाश, वीरेंद्र कुमार, धर्मवीर, आनंद सिंह, महेंद्र सिंह, बीरू प्रसाद के साथ मवैया गांव के पास पहुंचे। घेराबंदी करते हुए वाहन को रोकने का प्लान बना रहे थे कि लाल कलर की एक टीयूबी गाड़ी आते हुए दिखाई दी। जिसे रूकने का इशारा किया गया तो वाहन में सवार बदमाशों ने पुलिस के ऊपर फायर करते हुए भागने लगे। कुछ दूर जाने के बाद बदमाश गाड़ी सड़क किनारे खड़ीकर खेत की ओर भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर थोड़ी दूर पर घेराबंदी करते हुए सभी को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी कराई तो दिनेश सिंह पुत्र लाल बहादुर, अरविंद सिंह पुत्र राजकुमार निवासी टिटवा भरदरिया कुस्मही चुनार के पास से नाइन एमएम की एक पिस्टल, तीन कारतूस तथा 315 बोर का एक देशी तमंचा, नौशाद अली पुत्र मंसूर अली निवासी दरगाह शरीफ चुनार, अशोक कुमार उर्फ डिम्पल मिश्रा पुत्र गंगेश्वर मिश्रा निवासी मेढौरा कला थना नरही जिला बलिया हाल पता लालपुर सक्तेशगढ़, 24 सौ रुपया चार पहिया एक वाहन, चार अदद मोबाइल बरामद हुआ। पूछताछ के दौरान बदमाशों ने बताया कि वह नगर के एक स्थान पर आई बारात में शामिल होने जा रहे थे लेकिन कौन सी बारात में जा रहे थे ये नहीं बता पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed