फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   जमीनी विवाद को लेकर भिड़े फुफेरे भाई

जमीनी विवाद को लेकर भिड़े फुफेरे भाई

Fri, 07 Dec 2018 11:51 PM IST
Updated Fri, 07 Dec 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
जमीनी विवाद को लेकर भिड़े फुफेरे भाई

विज्ञापन
जमालपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत ओडी गांव में जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में एक व्यक्ति की हत्या कर शव गायब करने का आरोप लगाया गया है। इस संदर्भ मेें शुक्रवार सुबह जमालपुर थाने में तहरीर भी दी गई। पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कही है।

क्षेत्र के ओडी गांव निवासी शिवा सिंह एवं विनय सिंह आपस में ममेरे और फुफेरे भाई हैं। दोनों के बीच काफी दिनों से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। दोनों पक्षों के बीच पूर्व में भी कई बार मारपीट हुई है। गुरूवार की देर रात एक बार फिर विनय सिंह और शिवा सिंह के बीच मारपीट हुई। विवाद में कुछ बाहरी लोग भी शामिल थे। हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस को घटनास्थल पर खून का निशान मिला और मारपीट करने वाले दोनों पक्ष के लोग गायब मिले। शिवा सिंह की मां विजयलक्ष्मी उर्फ मरियम ने चार लोगों के खिलाफ थाने पर तहरीर देकर अपने बेटे शिवा की हत्या कर लाश को गायब करने का आरोप लगाया। थानाध्यक्ष जमालपुर सूर्यभान ने बताया कि एक पक्ष से शिवा और दूसरे पक्ष से विनय सिंह और सोनू लापता है। जिसकी तलाश की जा रही है। मारपीट की घटना से गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed