{"_id":"5a5507984f1c1bd3178b5dac","slug":"151515521944-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति ही निकला पत्नी का कातिल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति ही निकला पत्नी का कातिल
Updated Tue, 09 Jan 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। अहरौरा के जरगो जलाशय में पांच जनवरी को जिस महिला की लाश पाई गई थी, उसकी हत्या उसके पति ने ही अपने तीन साथियों के साथ मिलकर की थी। अहरौरा पुलिस ने परमानंदपुर, शिवपुर वाराणसी निवासी आशंका आरोपी पति कमलेश भारद्वाज और उसके साथी अरविंद सिंह मंगलवार की सुबह अहरौरा क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पति ने पुलिस को बताया कि पत्नी सीमा का एक युवक से संबंध था। इसके चलते उसने साथियों के साथ मिलकर उसकी हत्या की थी।
अपर पुलिस अधीक्षक नक्सल एके सिंह ने मंगलवार को सीमा हत्याकांड का खुलासा करते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पांच जनवरी को अहरौरा के जरगो जलाशय में महिला की हत्या कर फेंकी गई लाश मिली थी। छह जनवरी को आशापुर वाराणसी निवासी मेदी प्रसाद ने उसकी पहचान अपनी पुत्री सीमा के रूप में की थी। इसके बाद पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस को जांच में पता चला कि सीमा घटना के दिन अपने पति के बुलाने पर गई थी। आशंका होने पर पुलिस ने सीमा के पति कमलेश भारद्वाज पुत्र लुरखुर निवासी परमानंदपुर थाना शिवपुर वाराणसी और परमानंदपुर के ही उसके साथी अरविंद सिंह पुत्र सालिक राम को गिरफ्तार कर पूछताछ की। कमलेश ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी सीमा का एक युवक के साथ अवैध संबंध था। उसे युवक से संबंध रखने से मना किया था। ससुराल वालों को भी अवगत कराया। जब वह नहीं मानी तो तंग आकर उसने योजनाबद्ध तरीके से सीमा की हत्या करने की योजना बनाई। वारदात को अंजाम देने के लिए तीन साथियों की मदद ली। चार जनवरी को सीमा को फोन कर अहरौरा के लखनिया दरी में पिकनिक मनाने के बहाने बुलाया और उसे बाइक पर बैठा कर जरगो जलाशय ले गया। जहां पहले से उसके तीन साथी मौजूद थे। शाम होने पर उसे जरगो जलाशय के पास ले गया और वहां अपने साथियों के साथ मिल कर तार से उसका गला कस कर हत्या कर दी। पहचान न हो सके इसलिए पेंचकस से उसके चेहरे को खरोंच कर लाश को जलाशय में फेंक दिया। इसके बाद सभी वाराणसी आ गए। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त बाइक, महिला का पर्स समेत अन्य सामान बरामद किया।