फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   15 cameras will be placed at the district track

15 कैमरों से जिले में रखी जाएगी निगाह

Tue, 28 Feb 2017 12:25 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Tue, 28 Feb 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
15 cameras will be placed at the district track
सीसीटीवी कैमरा तोड़ता हुआ कैमरे में कैद चोर। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
जिले में अपराध कर भागना अब बदमाशों के लिए टेढ़ी खीर साबित होगी। क्योंकि पुलिस अब उनपर मुखबिर के जरिए ही नहीं जनपद के प्रमुख चौराहों पर लगाए जा रहे 15 सीसी कैैमरे से भी निगाह रखेगी। फिर भी कोई बदमाश अगर किसी प्रकार का अपराध कर भागने की कोशिश करता है तो पुलिस उसकी पहचान कर तत्काल दबोच लेगी। 
एसपी कलानिधि नैथानी ने जिले में सुरक्षा व्यवस्था को और चाक चौबंद करने तथा आपराधियों पर निगाह रखने के लिए 15 स्थानों पर सीसी कैमरा लगाने का निर्देश दिया है। पुलिस की माने तो सीसी कैमरा लगने से पुलिस को काफी मदद मिलेगी। इससे जिले में दाखिल होने वाले अपराधियों की पहचान आसान होगी। साथ ही बाइक व वाहन चोरी कर भागने वालों की पहचान करने में आसानी होगी।
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि पहला नगर के बथुआ तिराहा, दूसरा  नटवंा चौक, तीसरा लालडिग्गी, चौथा कटरा  कोतवाली, पांचवां सिविल लाइन पेट्रोल पंप के पास, छठवां संकट मोचन, सातवां बरौंधा कचार , आठवां बाटा चौराहा वासलीगंज, नौवां मुकेरी बाजार, दसवां, भरुहना चौराहा, 11वां वासलीगंज के पास लगाया जाएगा। इसके अलावा कछवां थाना, अहरौरा थाना, चुनार तथा ,लालगंज इलाके में कैमरे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed