{"_id":"5934573e4f1c1b995f8b45c7","slug":"14966024424-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा में नहाते व मछली मारते समय दो डूबे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गंगा में नहाते व मछली मारते समय दो डूबे
Updated Mon, 05 Jun 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जिगना। विन्ध्याचल थाना क्षेत्र के नौगांव घाट व नीबी गहरवार घाट पर रविवार को नहाते व मछली मारते समय दो लोगों की गंगा में डूबने से मौत हो गई। हादसे की जानकारी होते ही पहुंची पुलिस डूबने युवकों की जाल डलवाकर खोजबीन शुरू कर दी।
जिगना थाना क्षेत्र बीजर कला गांव निवासी निवासी कन्हैया लाल मांझी 40 वर्ष रविवार को नीबी गहरवार घाट पर मछली मारने गया था। सुबह करीब साढ़े दस बजे जैसे ही मछली पकड़ने के लिए पानी में उतरा कि गहरे पानी में चला गया और डूब गया। इसी प्रकार नौगांव गांव निवासी कलंदर सरोज का 22 वर्ष पुत्र नीरज सिंह नौगांव घाट पर नहाने गया था। इसी दौरान सुबह करीब साढ़े सात बजे वह भी गंगा में नहाते समय गहरे पानी में चला गया और डूब गया। सूचना पर पहुंची विन्ध्याचल पुलिस ग्रामीण की मदद से शव खोजने में जुट गई। कुछ देर बाद नीबी गहरवार घाट पर बीजर कला गांव निवासी युवक शव बरामद कर लिया गया। मृतक को चार पुत्र एक पुत्री है। उधर काफी खोजबीन के बाद देर शाम नीरज का शव नहीं मिल पाया था। पुलिस ने इस मौसम में लोगों को अपने छोटे छोटे बच्चों को गंगा घाट किनारे नहीं भेजने की सलाह दी है।
विज्ञापन