फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   छात्रा के अपहरण में दो युवक भेजे गए जेल

छात्रा के अपहरण में दो युवक भेजे गए जेल

Mon, 22 Oct 2018 12:09 AM IST
Updated Mon, 22 Oct 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
छात्रा के अपहरण में दो युवक भेजे गए जेल

विज्ञापन


कछवां। थाना क्षेत्र के एक गांव सूरज सिंह पुत्र दिलीप सिंह, शिवम सिंह पुत्र ललन सिंह के विरुद्घ नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए घर वालों ने कछवां थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्घ मामला दर्ज कर उसके गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया।

नाबालिग लड़की कछवां क्षेत्र के ही एक प्राइवेट स्कूल में कक्षा 10 में पढ़ती है। उसको दो लड़के सूरज सिंह पुत्र दिलीप सिंह 25 वर्ष शिवम् सिंह पुत्र लल्लन सिंह 23 वर्ष स्कूल से ही बहला-फुसलाकर बाइक से कहीं ले जा रहे थे। तभी घरवालों को स्कूल के लोगों ने फोन करके पूछा कि क्या अपनी लड़की को कहीं ले जा रहे हैं। यह सुनकर घर वाले हतप्रभ रह गए। जानकारी होते ही स्कूल प्रशासन ने तत्काल कछवां थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह को इसकी सूचना फोन से दे दिया। जानकारी होते ही थानाध्यक्ष ने भैसा चौकी, जमुआ चौकी, खैरा चौकी को इसकी सूचना देकर लड़की को बरामद करने का निर्देश दिया। जानकारी होते ही पुलिस अलर्ट होकर चेकिंग करने लगी। तभी कछवां थाना क्षेत्र के ही तिवारीपुर गांव के मोड़ पर बाइक सवार लड़का लड़की लेकर आते हुए दिखाई दिया। इससे पकड़ लिया गया। घरवालों के आने पर आरोपी के विरुद्घ छात्रा का अपहरण करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन







छात्रा के अपहरण में दो युवक भेजे गए जेल
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed