फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   40 लाख रुपये की पकड़ी गई शराब की खेप

40 लाख रुपये की पकड़ी गई शराब की खेप

Wed, 26 Dec 2018 12:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Dec 2018 12:59 AM IST
विज्ञापन
40 लाख रुपये की पकड़ी गई शराब की खेप

विज्ञापन
मिर्जापुर। क्राइम ब्रांच, चुनार पुलिस एवं आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने चुनार कोतवाली क्षेत्र के बसारतपुर पुलिया के पास से सोमवार रात अंग्रेेजी शराब से भरे एक ट्रक और एक कार को पकड़ा। दोनों वाहनों की तलाशी में करीब चालीस लाख की 757 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की गई। मौके से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्घ विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर उन्हें जेल भेज दिया गया। पकड़ी गई शराब हरियाणा से बिहार ले जाई जा रही थी। ये जानकारी अपर पुलिस अधीक्षक प्रकाश स्वरूप पांडेय ने सोमवार को पुलिस लाइन में पत्रकारों को दी।

बताया कि सोमवार को सूचना मिली कि शराब माफिया भारी मात्रा में पंजाब के हरियाणा से शराब बिहार ले जाने वाले है। जानकारी होते ही सीओ चुनार प्रमोद कुमार के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच राम स्वरूप वर्मा, चुनार कोतवाल कमलेश पाल व आबकारी निरीक्षक कुंवर विशाल भारती, निरीक्षक रमाकांत यादव, उपनिरीक्षक विश्वजीत यादव के नेतृत्व में तीन टीम गठित की गई। टीम सुरागकशी में लगी थी कि सूचना मिली कि एक ट्रक और एक कार से तस्कर शराब लेकर आने वाले है। लेकिन हाइवे जाम होने के कारण शराब को कछवां से लेकर जा रहा है। इस पर टीम चुनार के बसारतपुर पुलिया के पास पहुंच गई। टीम घेराबंदी कर ही रही थी कि इसी बीच एक ट्रक और एक स्विफ्ट वीडीआई कार आते दिखाई दी। पुलिस ने दोनों वाहनों को रोककर उनकी तलाशी कराई तो कार से 157 पेटी तथा ट्रक से 600 पेटी शराब बरामद हुई। प्रत्येक पेटी में 48 शीशी शराब पाया गया। बरामद हुई शराब में रायल स्टैग, क्रेजी रोमियों शामिल है। शराब की कीमत लगभग 40 लाख रुपये है। पकड़े गए आरोपियों में प्रदीप उर्फ सोनू सिंह चालक पुत्र दिलबाग सिंह निवासी पानीपत सनोली रोड धूपसिंह नगर थाना चांदनी वाग जिला पानीपत, अमित उर्फ कुक्की पुत्र ईश्वर सिंह निवासी चुलकाना रोड कृष्णा कॉलोनी समलटा थाना सोमालका जिला पानीपत, दीपक उर्फ गाधी पुत्र राममेहर निवासी शिलाखेड़ी थाना सफीदो जिला जिंद हरियाणा, अंकित उर्फ पंजाबी पुत्र कर्ण सिंह निवासी शिलाखेडी थाना सफीदो जिला जिंद हरियाणा (चालक ट्रक) शामिल है। गिरफ्तार करने वाली टीम में बृजेश, राजसिंह राणा, जयप्रकाश यादव, संदीप राय, रजनीश सिंह, अशरफ अली, भूपेंद्र सिंह, ज्ञानशंकर तिवारी, रामाषीश सिंह यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन










40 लाख रुपये की पकड़ी गई शराब की खेप
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed