फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   बोलेरो और निजी बस में भिड़ंत, छह घायल

बोलेरो और निजी बस में भिड़ंत, छह घायल

Mon, 23 Oct 2017 12:27 AM IST
Updated Mon, 23 Oct 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
बोलेरो और निजी बस में भिड़ंत, छह घायल
विज्ञापन

कैलहट। चुनार कोतवाली क्षेत्र के कैलहट बाजार के रविवार की शाम साढ़े सात बजे ट्रक बोलेरो की भिड़ंत हो गई। घटना में बोलेरो और बस में सवार छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायल चुनार के भरेहठा के पास ट्रेन से कटकर दादी पोती की मौत होने की जानकारी होने पर घटना स्थल पर आ रहे थे। सभी को कैलहट स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

नरायनपुर पंप कैनाल निवासी डबलू और बबलू रविवार की शाम अपनी बहन त्रिवेणी देवी की भरेहठा में ट्रेन से कटकर मौत होने की जानकारी होते ही अपने परिवार के साथ भरेहठा आ रहे थे। शाम करीब साढ़े सात बजे बोलेरो सवार जैसे ही कैलहट बाजार के पास पहुंचे कि चुनार से बनारस की ओर जा रही निजी बस ने टक्कर मार दिया। टक्कर होते ही बोलेरो में सवार डब्लू 24 वर्ष, बबलू 28 वर्ष निवासी नरायपुर, सूरत निवासी जयरामपुर, अमरदीप निवासी विशेषरपुर, रूपा निवासी मिर्जापुर घायल हो गए। घायलों ने बताया कि उनके परिवार की एक महिला व एक लड़की की ट्रेन से कटकर मौत हो गई थी। जिसको देखने जा रहे थे। इसी दौरान बस ने टक्कर मार दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed