{"_id":"59e25c4b4f1c1b0d698b5c2f","slug":"131508006987-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग का शव कुएं में उतराया मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बुजुर्ग का शव कुएं में उतराया मिला
Updated Sun, 15 Oct 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अहरौरा। सरिया गांव स्थित एक कुएं में शनिवार की सुबह एक वृद्घ का शव उतराया मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों ने कुएं से शव को बाहर निकाल कर उसका अंतिम संस्कार कर दिया। सरिया गांव निवासी मृतक लल्ला के पुत्र ने बताया कि शुक्रवार की शाम वह अपने पिता को खाना पहुंचाने खेत पर गया था। जब वो नहीं मिले तो खाना वही रख कर चला गया। शनिवार की सुबह ग्रामीण जब कुएं पर पानी लेने गए तो एक वृद्ध के शव को पानी में उतराया देख शोर मचाने लगे। शव की सूचना पर वहां काफी भीड़ जुट गई । इस दौरान कुएं से शव को बाहर निकाला गया तो मृतक की पहचान लल्ला पटेल 62 वर्ष पुत्र धीना पटेल के रूप में हुई। आसपास के लोगों ने परिजनों को सूचना दिया। परिजनों ने शव लेकर अंतिम संस्कार कर दिया ।