{"_id":"5b05b9144f1c1b5c798b600e","slug":"121527101716-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट की सुरक्षा में सेंध लगाते हुए गवाहदार रिवाल्वर लेकर न्यायालय में पहुंचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोर्ट की सुरक्षा में सेंध लगाते हुए गवाहदार रिवाल्वर लेकर न्यायालय में पहुंचा
Updated Thu, 24 May 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोर्ट की सुरक्षा में सेंध लगाते हुए मंगलवार को हत्या के मामले में गवाही देने आया वादी का भाई ही रिवाल्वर लेकर न्यायालय में पहुंच गया। न्यायालय में गवाह के कमर में रिवाल्वर देख गैंगस्टर कोर्ट के जज रामलखन सिंह चंदौल ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी को निर्देशित किया कि इस मामले की जांच संबंधित थानाध्यक्ष से कराते हुए कार्रवाई की जाए।
कटरा कोतवाली क्षेत्र के भटवा की पोखरी में 16 अगस्त 2016 को दो पक्षों में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट हो गई थी। जिसमें एक पक्ष के वादी मुकदमा वेद प्रकाश मिश्रा के भाई आशीष मिश्रा की ट्रामा सेंटर में 22 अगस्त 2016 को इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इस मामले में आठ आरोपी बनाए गए थे। जिसका मुकदमा गैंगेस्टर कोर्ट के न्यायालय में साक्ष्य के लिए चल रहा है। मंगलवार को वादी का भाई दीपक मिश्रा निवासी भटवा की पोखरी अपनी रिवाल्वर लेकर गवाही के लिए कोर्ट में पहुंच गया था। जिसे देखकर पक्षों में अफरा तफरी मच गई। जिस पर न्यायालय में आरोपी हैप्पी यादव उर्फ हरीश पुत्र सत्यनारायण की प्रार्थना पत्र पर संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक को मामले की जांच कराने का निर्देश दिया।