फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   सूअर को लेकर हुए विवाद में हत्या होने की आशंका

सूअर को लेकर हुए विवाद में हत्या होने की आशंका

Thu, 23 Nov 2017 12:50 AM IST
Updated Thu, 23 Nov 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
सूअर को लेकर हुए विवाद में हत्या होने की आशंका

विज्ञापन
मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के हनुमान पड़रा गांव निवासी राजेश उर्फ दिनेश सोनकर की सिरकूंच कर हत्या के मामले में उसके ममेरे भाई ने चार लोगों पर पुरानी रंजिश में जान से मारने का मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लेेकर पूछताछ कर रही है।
राजेश के ममेरे भाई अर्जुन सोनकर ने बताया दस दिन पूर्व दिनेश की सुअर को गांव के ही तीन लोगों ने जहर देकर मार डाला था। इस मामले में दिनेश और आरोपियों के बीच विवाद हुआ था। इसी से नाराज होकर उन्होंने दिनेश को मार डाला। उसे अगवा कर 20 नवंबर को एबीसी कंपनी के पीछे स्थित शिव कुमार पटेल के बंद मकान में ले गए। वहां उसकी गला दबा कर हत्या कर दी। पहचान छिपाने के लिए चेहरे को पत्थर से कूंच दिया। दिनेश के घर नहीं पहुंचने 21 नवंबर की सुबह उसकी मां ने छोटे बेटे नरेश ने फोन पर संपर्क करने की कोशिश की लेकिन मोबाइल बंद था। एबीसी कंपनी के पीछे रहने वाली एक महिला ने बताया कि सोमवार से ही दिनेश की साइकल उसके घर पस खड़ी है। इसके बाद आशंका होने पर बंद पड़े मकान में झांक कर देखा गया था वहां लाश पड़ी थी। गांव वाले दरवाजा खोलवा कर अंदर गए लेकिन चेहरा कूंचने के कारण उसे लोग पहचान नहीं पाए। आखिर में दिनेश की मां ने उसकी शिनाख्त की। अर्जुन की तहरीर पर पुलिस ने बाबा, मनोहर, पुनवासी दलित निवासी हनुमान पड़रा तथा भरूहना निवासी राहुल दलित के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया और तीनों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

गैंगस्टर का आरोपी था दिनेश
मिर्जापुर। दिनेश सोनकर के पिता पप्पू सोनकर मूल रूप से विंध्याचल के विजयपुर के निवासी हैं। उसके पिता की मौत होने के बाद उसकी मां अपने दो बेटे दिनेश एवं नरेश को लेकर देहात कोतवाली के हनुुमान पड़रा स्थित अपने मायके में आकर रहने लगी थी। तभी से दिनेश अपनी मां व भाई नरेश के साथ मामा के यहां ही रह रहा था। इसी बीच पुलिस ने उसके विरुद्घ शराब बिक्री समेत अन्य मामलों में गैंगेस्टर के तहत कार्रवाई कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed