{"_id":"5c7198a5bdec22653c2d2a27","slug":"111550948517-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ुबांव घाट पर अज्ञात अधेड़ महिला का मिला शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हलिया। थाना क्षेत्र के अदवा नदी के सुबांव घाट पर शनिवार को महिला का शव मिलने से सनसनी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पानी से शव बाहर निकलवाया। आसपास के लोगों से उसकी शिनाख्त कराई लेकिन कोई उसे पहचान नहीं पाया। पहचान नहीं होने पर शव को अज्ञात में पोस्टमार्टम के लएि भेज दिया। ग्रामीणों ने महिला की हत्या कर शव नदी में फेंकने की आशंका जताई है। शनिवार को दोपहर सुबांव घाट के अदवा नदी में ग्रामीणों द्वारा शव देखा गया जिसकी सूचना ग्राम प्रधान सुबांव सुरेंद्र नारायण को दी गई। ग्राम प्रधान ने इसकी सूचना हलिया पुलिस को दी। सुचना पर पहुंचे एसएसआई नरेंद्र कुमार सिंह ने शव को कब्जे में लेकर ग्रामीणों से घंटो पहचान कराने की कोशिश की लेकिन महिला का पहचान नहीं हो पाई। मृतक महिला नदी के किनारे मिली जबकि नदी में पानी का बहाव तो जरूर था लेकिन डूबने लायक पानी नहीं था। मृतका के संबंध में तरह तरह की चर्चाएं व्याप्त है। एसएसआई नरेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि महिला के शरीर पर चोट के निशान नहीं दिखाई दे रहे हैं। पीएम रिपोर्ट आने से इसका खुलासा हो जाएगा। उधर ग्रामीणों ने गला दबाकर हत्या करने के बाद शव को नदी में फेंकने की आशंका जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।