फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   तमंचा और कारतूस के साथ शातिर बदमाश गिरफ्तार

तमंचा और कारतूस के साथ शातिर बदमाश गिरफ्तार

Thu, 10 Aug 2017 11:51 PM IST
Updated Thu, 10 Aug 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
तमंचा और कारतूस के साथ शातिर बदमाश गिरफ्तार
अहरौरा। हत्या व छिनैती की घटनाओं में वांछित चल रहे एक शातिर अपराधी को अहरौरा पुलिस ने गुरुवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र के पियरवा पोखरा के पास से तमंचा व कारतूस के साथ धर दबोचा। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ करने के बाद पुलिस ने उसके विरुद्घ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार गुरुवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र के पियरवा पोखरा के पास अदलहाट के इब्राहीमपुर निवासी लालू उर्फ राहुल त्रिपाठी पुत्र अभय नाथ त्रिपाठी किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंची और आरोपी को पियरवा पोखरा के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी राहुल त्रिपाठी पहले हत्या व छिनैती की घटनाओं को अंजाम दे चुका है। गुरुवार को वह किसी घटना को अंजाम देने आया था। जिसकी सूचना मिलने पर उसे पकड़ लिया गया।
विज्ञापन


चोरी की मोबाइल के साथ युवक गिरफ्तार
चुनार। मुखबिर की सूचना पर गुरुवार को पुलिस ने चुनार बस अड्डा के पास से एक युवक को चोरी की दो मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ करने के बाद पुलिस ने उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार तरुण कुमार यादव पुत्र बाबूलाल निवासी बैकुंठपुर नरायनपुर थाना अदलहाट ने 15 जून 2017 को चुनार कोतवाली में सूचना दिया कि राजदीप महिला महाविद्यालय कैलहट चुनार से अज्ञात चोर द्वारा उनके बैग में रखा पांच अदद मोबाइल सेट चोरी कर ले गया।


तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ मामला पंजीकृत कर उसकी तलाश शुरू कर दी। सर्विलांस का सहयोग लेेने पर पता चला कि मोबाइल चुराने वाला आरोपी युवक गुरुवार को चुनार बस स्टैंड के पास खड़ा है। जानकारी होते ही पुलिस वहां पहुुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी कराई गई तो उसके पास से चोरी के दो मोबाइल मिले। पकड़ा गया आरोपी गुलशन सिंह पुत्र नरेंद्र सिंह निवासी गंगोदरा थाना चुनार का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed