फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   कुएं में गिरने की वजह से महिला की गई जान

कुएं में गिरने की वजह से महिला की गई जान

Fri, 30 Nov 2018 12:12 AM IST
Updated Fri, 30 Nov 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
कुएं में गिरने की वजह से महिला की गई जान

विज्ञापन

अहरौरा । महुली गांव में घर के बाहर स्थित कुएं से बाल्टी में पानी निकालने के दौरान एक तीस वर्षीय महिला गिर गई। कुएं से तेज आवाज सुनाई देने पर परिजन दौड़ पड़े। महिला को रस्सी के सहारे बाहर निकालने का प्रयास किया गया। कुएं से महिला को बाहर निकालने के बाद परिजन उसे सीएचसी ले गए जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

महुली गांव निवासी गुलाब सोनकर की तीस वर्षीय पत्नी गुरुवार की शाम चार बजे अपने घर के बाहर स्थित कुएं से रस्सी के सहारे बाल्टी से पानी निकाल रही थी। तभी महिला रस्सी में फंसकर गहरे कुएं में गिर गई। वहीं पास में बैठे परिजनों ने महिला को कुएं में गिरा देख रस्सी के सहारे उसे निकालने का प्रयास किया लेकिन पानी में डूब रही महिला रस्सी को नहीं पकड़ सकी। कुएं की गोलाई संकरा होने की वजह से किसी की हिम्मत कुएं में उतरने की नहीं हुई कुछ समय के बाद किसी तरह महिला को कुएं से बाहर निकाला गया। तब तक काफी देर हो चुकी थी। महिला को परिजनों ने ठेले पर लादकर निजी चिकित्सालय पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने जवाब दे दिया। इसके बाद उसे सीएचसी ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया । महिला की मौत के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो रहा था। मृतिका की चार संतानें है । इस संबंध में अहरौरा थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने ने बताया कि उसे कोई जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन








कुएं में गिरने से महिला की गई जान



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed